शायरी की दुनिया में 2 Line Shayari का अपना एक खास महत्व है। यह छोटी होती है, लेकिन इसके अल्फाज़ दिल पर गहरा असर छोड़ते हैं। कम शब्दों में बड़ी बात कहना ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है।
अगर आप भी अपने जज़्बात कम शब्दों में कहना चाहते हैं, तो 2 line shayari आपके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है। ✨
2 Line Shayari

ज़मीन पर मेरा नाम वो लिखते और मिटाते हैं,
वक्त उनका तो गुज़र जाता है, मिट्टी में हम मिल जाते हैं…

दिल ना उम्मीद तो नही…. नाकाम ही तो है,
लंबी है गम की शाम मगर शाम ही तो है…

अगर, मगर, और काश में हूं…
फिलहाल में अपनी ही तलाश में हूं…

राहें खुश्क हों कितनी, क़दम मेरा हर चुस्त हो मौला
नज़र कमज़ोर बेशक हो नज़रिया दुरुस्त हो मौला!

प्यार, एहसास, हँसी और शरारत बनाए रखना
खुद में जरा सा बच्चा हर हाल में बचाए रखना।

रहे न कुछ मलाल बड़ी शिद्दत से कीजिए…
नफ़रत भी कीजिए ज़रा मुहब्बत से कीजिए..!!

आसमां इतनी बुलंदी पे जो इतराता है
भूल जाता है जमीं से ही नज़र आता है।

हवा से कह दो कि “खुद को आजमा के दिखाये,.
बहुत चिराग बुझाती है, “एक जला के दिखाए.

तू मेरे साथ होगा तो क्या कहेगा जमाना,
मेरी यही एक तमन्ना और तेरा यही एक बहाना !

कर के बेचैन मुझे फिर मेरा हाल ना पूछा,
उसने नजरें फेर ली मैने भी सवाल ना पूछा !!!
Short Hindi Shayari
दिल की धड़कन में बसती है तेरी यादें,
मेरे इश्क की रौशनी हैं तेरी निगाहें ।
घर से निकलो तो पता जेब में रखकर निकलो
हादसे इंसान की… पहचान तक मिटा देते है।
रुक-रुक के लोग देख रहे हैं मेरी तरफ
तुमने जरा सी बात को अखबार कर दिया।
सुनो लड़ झगड़ कर ही सही,
पर तुमसे उलझे रहना भी इश्क है।।
तुमसे मिले है जबसे जी चाहता है,
की अब बिछड़ जाये सबसे !
किसी ने पूछा इश्क हुआ था क्या,
हमने मुस्कुरा कर कहा आज भी है !
बड़ी बड़ी दुनिया छोटे छोटे रास्ते,
बस हम जी रहे हैं सिर्फ तेरे वास्ते !
शायद इश्क अब उतर रहा है सर से,
मुझे अलफाज नहीं मिलते शायरी के लिए !
यूँ तो किसी चीज के मोहताज नही हम,
बस एक तेरी आदत सी हो गयी है !
ये जो मेरे अलावा तुम पर मरते हैं,
वो मर क्यों नहीं जाते !
दो लाइन शायरी हिंदी में
कैसे कह दूँ इश्क नहीं है तुमसे,
मेरे लिए इश्क का मतलब ही तुम हो !
दिन भर की थकान दूर हो जाती है,
जब तुमसे अच्छे से बात हो जाती है !
वो दिन कब आएगा जब तुम कहोगे,
उठो जी चाय पी लो सुबह हो गई !
काश तुम कभी जोर से गले लगा कर कहो,
डरते क्यों हो पागल तुम्हारी ही तो हूँ !
चुरा के दिल वो मुठ्ठी मे दबाएँ बैठे है,
बहाना ये बनाते है के मेंहदी लगाएँ बैठे है !
जब तक आसमान में सितारे रहेंगे,
हम सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे रहेंगे !
आजकल की मोहब्बत के कुछ यूं फसाने हैं,
जो जितना झूठा उसके उतने दीवाने हैं..!!
माहौल गरम हो या हो बातों में चिंगारी
मै मसरूफ हूं अपने काम में, मुझे भाती नही ये दुनियादारी।
कुछ टूटे हैं ख़्वाब मेरे कुछ को अब भी बुन रहा,
जो उठ रहीं आवाजें मुझ पर उनको भी सुन रहा..!
फिर बारिश हो रही है, शायद बादल रोया है,
लगता है जैसे उसने भी मेरी तरह कोई अपना खोया है.!
2 Line Love Shayari In Hindi
इक आदत सी पड़ी है सब ठीक है कहने की,
इक आदत सी पड़ी है सब कुछ ही सहने की।
ये जो सच्चाई है हम खुद को संभाल लेते हैं,
दर्द आते हैं, हम तक हम हस के टाल देते हैं !!
यहां सब खामोश हैं कोई आवाज नहीं करता,
सच बोलकर कोई, किसी को नाराज नहीं करता!
ना जख्म भरे, ना शराब सहारा हुई
ना तुम लौटे, ना मोहब्बत दोबारा हुई !
बेवक्त बेवजह बेसबब सी बेरुखी तेरी
फिर भी बेइंतहा चाहने की बेबसी मेरी।
जरूरी नही की तुम भी चाहो मुझे,
मेरा इश्क है, एक तरफा भी हो सकता है!
साथ मेरे बैठा था पर किसी और के करीब था,
वो अपना सा लगने वाला किसी और का नसीब था.!
हर तमन्ना जब दिल से रुखसत हो गई,
यकीन मानिए फुरसत ही फुरसत हो गई..!
मुझे फुर्सत कहां, कि मैं मौसम सुहाना देखूं…
तेरी यादों से निकलूं, तब तो जमाना देखूं..!
बीच राह में कुछ इस अंदाज़ से छोड़ा उसने हाथ मेरा,
कोई अब सहारा भी दे तो घबरा जाता हूं मैं!
Two-Line Shayari in Hindi On Life
दिल की तकलीफ़ कम नही करते,
अब कोई शिकवा हम नही करते…
छूटे हुए हाथों का छूटना अब और नही अखरता
पड़ चुका है अब फ़र्क इतना कि अब फ़र्क नहीं पड़ता !!
इक शख़्स.. कुछ लम्हे.. कई यादें बतौर इनाम मिले
इक सफर पर निकले और तजुर्बे तमाम मिले!
वक्त भी…कैसी पहेली दे गया…
उलझने सौ… जां अकेली दे गया…
राह तकते जब थक गई आंखे
फिर तुझे ढूंढने मेरी आंख के आसूं निकले..
सुलगते लम्स की खुशबू हवा में छोड़ गया,
वो जो हमसफर था, सफर में छोड़ गया…
मुद्दतों बैठे रहे हम तेरे एहसास के साथ
दूर के दूर रहे और पास के पास…
वो इस अंदाज़ में मुझसे मोहब्बत चाहती है,
मेरे ख्वाब में भी अपनी हुकूमत चाहती है.!!
नज़र, नमाज़, नज़रिया सब कुछ बदल गया
इक रोज़ मुझे इश्क़ हुआ और मेरा खुदा बदल गया..
मुहब्बत बुरी है बुरी है मुहब्बत,
कहे जा रहे हैं, किये जा रहे हैं…
