Life Shayari: ज़िंदगी कभी हंसाती है, तो कभी रुलाती है। पर सच तो ये है कि हर पल कुछ न कुछ सिखाती है। अगर आप भी अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।
यहाँ हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन Life Shayari जो आपकी सोच बदल देंगी।
Life Shayari

“दुनियां के रैन बसेरे में..
पता नही कितने दिन रहना है,
जीत ले सबके दिलों को..
बस यही जीवन का गहना है..!!”
थोड़ी मस्ती थोड़ा सा ईमान बचा पाया हूँ,
ये क्या कम है मैं अपनी पहचान बचा पाया हूँ,
कुछ उम्मीदें, कुछ सपने, कुछ महकती यादें,
जीने का मैं इतना ही सामान बचा पाया हूँ।
एक साँस सबके हिस्से से हर पल घट जाती है,
कोई जी लेता है जिंदगी, किसी की कट जाती है।
नजरिया बदल के देख, हर तरफ नजराने मिलेंगे,
ऐ ज़िन्दगी यहाँ तेरी तकलीफों के भी दीवाने मिलेंगे।
शाम तक सुबह की नजरों से उतर जाते हैं,
इतने समझौतों पे जीते हैं कि मर जाते हैं।
ज़िन्दगी हर हाल में एक मुकाम माँगती है,
किसी का नाम तो किसी से ईमान माँगती है,
बड़ी हिफाजत से रखना पड़ता है दोस्त इसे,
रूठ जाए तो मौत का सामान माँगती हैं।
आहिस्ता चल ऐ ज़िंदगी कुछ क़र्ज़ चुकाने बाकी हैं,
कुछ दर्द मिटाने बाकी हैं कुछ फ़र्ज़ निभाने बाकी हैं।
कुछ इस तरह फ़कीर ने ज़िंदगी की मिसाल दी,
मुट्ठी में धूल ली और हवा में उछाल दी।
प्यार में किसी को खोना भी ज़िन्दगी हैं,
ज़िन्दगी में गमो का होना भी ज़िन्दगी है.
यूँ तो रहती हैं होठों पर मुस्कराहट,
पर चुपके से किसी के लिए रोना भी ज़िन्दगी है।
जिंदगी में ये हुनर भी आजमाना चाहिए,
अपनों से हो जंग तो हार जाना चाहिए।
Life Shayari in Hindi

इस बनावटी दुनिया में कुछ सीधा सच्चा रहने दो,
तन वयस्क हो जाए चाहे, दिल तो बच्चा रहने दो,
नियम कायदो की भट्टी में पकी तो जल्दी चटकेगी,
मन की मिट्टी को थोडा सा तो गीला, कच्चा रहने दो।
अजीब तरह से गुजर गई मेरी भी ज़िंदगी,
सोचा कुछ, किया कुछ, हुआ कुछ, मिला कुछ..!!
हँसकर जीना ही दस्तूर है ज़िंदगी का,
यही तो मशहूर कहानी है ज़िंदगी की..!!
ज़िंदगी को हमेशा मुस्कुरा कर गुज़ारो,
क्योंकि हम नहीं जानते कि यह कितनी बाकी है..!!
तू पास था हमारे, ये हम साथ थे तुम्हारे,
वो ज़िंदगी के कुछ पल, ये ज़िंदगी थी कुछ पल..!!
कोशिश करो ज़िंदगी का हर लम्हा अच्छे से अच्छे से गुज़ारो,
क्योंकि ज़िंदगी में केवल अच्छी यादें हमेशा रहती हैं..!!
जिंदगी कैसे चल रही है ये तो मुझे भी नही पता,
मैं बस साथ दे रहा हु अपना इस से ज्यादा कुछ नही…!
कभी ख़िरद कभी दीवानगी ने लूट लिया,
तरह तरह से हमें ज़िंदगी ने लूट लिया…!
हर लम्हा तन्हाई में गुजरता है,
दिल रोता है, कोई नहीं सुनता है!
खुश रहना एक आदत बना लो,
हर मुश्किल को मुस्कान से हरा दो!
लाइफ शायरी हिंदी में

जिंदगी कितनी भी खूबसूरत क्यों न हो,
अपनों के बिना स्कूल लाइफ भी सूनी ही लगती है!
किसी के जाने से यूं खाली हुआ है मन,
जैसे तन्हाई ने हर खुशी लूट ली हो जीवन से!
वो मुझसे बिछड़ा तो बिछड़ गई जिंदगी,
मैं ज़िंदा तो रहा मगर ज़िंदों में न रहा.
हमसे मत पूछिए ज़िन्दगी के बारे में,
अजनबी क्या जाने अजनबी के बारे में.!
जो आपकी किस्मत में लिखा है वो भाग कर आयेगा,
और जो किस्मत में नही लिखा है वो आकर भी भाग जायेगा.!
में तबा हूँ तेरे प्यार में तुझे दूसरों का ख्याल है,
कुछ मेरे मसले पर गौर कर मेरी ज़िन्दगी का सवाल है.
इस दुनिया में खुद की मर्जी से भी जीने के लिए,
पता नहीं कितनों को अर्जी देनी पड़ती है.!
वो लोग कभी किसी के नहीं होते जो दोस्त,
और रिश्तों को कपड़ों की तरह बदलते हैं.!
ज़िन्दगी में क्यों भरोसा करते हो गैरो पर,
जब चलना ही है अपने पैरो पर.!
वो मुझसे बिछड़ा तो बिछड़ गई जिंदगी,
मैं ज़िंदा तो रहा मगर ज़िंदों में न रहा.!
Deep Shayari on Life

अजीब तरह से गुजर गयी मेरी भी ज़िन्दगी,
सोचा कुछ, किया कुछ, हुआ कुछ, मिला कुछ.!
मुझे ज़िन्दगी की दुआ देने वाले,
हंसी आ रही है तेरी सादगी पर.!
खेलने की उम्र में, मैंने काम करना सीख लिया,
लगता है, ज़िंदगी जीने का हुनर सीख गया.!
याद रहेगा ये दौर-ए-हयात हमको,
कि तरसे थे ज़िंदगी में ज़िंदगी के लिए.!
जीने का हौसला कभी मरने की आरज़ू,
दिन यूँ ही धूप-छाँव में अपने भी कट गए.!
अजीब तरह से गुजर रही है ज़िन्दगी,
सोचा कुछ किया कुछ हुआ कुछ और मिला कुछ!
ज़िंदगी भी किताब सी होती है,
सब कुछ कह देती है खामोश रह के भी.!
बहुत थक गया हूँ लाइफ में परवाह करते करते,
जब से लापरवाह हुआ हूँ आराम से हूँ.!
जिंदगी की हकीकत को बस हमने इतना ही जाना है,
दर्द में अकेले हैं और खुशियों में सारा जमाना है.!
कुछ और कश लगा ले ऐ ज़िन्दगी,
बुझ जाऊंगा किसी रोज सुलगते सुलगते.!
Best Life Shayari

जिंदगी में ऐसी भी कई रातें आती हैं,
न नीद आती है, न ख्वाब आते हैं.!
ज़िन्दगी उस अजनबी मोड़ पर ले आई है,
तुम चुप हो मुझसे और मैं चुप हूँ सबसे.!
- See Also:
