Dosti Shayari

Dosti Shayari: दोस्ती जिंदगी का सबसे खास रिश्ता होता है। यह रिश्ता खून से नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा होता है। Dosti shayari के जरिए हम अपने दोस्तों के लिए अपने प्यार, भरोसे और अपनापन को आसानी से शब्दों में बयां कर सकते हैं।

Dosti shayari सिर्फ शब्द नहीं होती, यह दोस्ती के रिश्ते की गहराई को दिखाने का एक तरीका है। यह हमें अपने दोस्तों के करीब लाती है और रिश्ते को और मजबूत बनाती है।

अगर आपके पास भी कोई खास दोस्त है, तो उसे एक प्यारी सी शायरी जरूर भेजें और अपनी दोस्ती को और भी खास बनाएं। 😊

Dosti Shayari

Dosti Shayari Attitude

हम उस रब से गुजारिश करते हैं,
तेरी दोस्ती की ख्वाहिश करते हैं,
हर जन्म में तेरे जैसा ही दोस्त मिले,
तू मिले तो सही, वरना जिंदगी ही न मिले।

Dosti Shayari 2 Line

हर जिंदगी को एक किनारा चाहिए,
हर शख्स को एक सहारा चाहिए,
जिंदगी कट सके हंसते हंसते,
इसलिए दोस्त तुम सा एक प्यारा चाहिए।

Top Dosti Shayari in Hindi

चाय में शक्कर नही
तो पीने में क्या मजा,
और जिंदगी में दोस्त नही
तो जीने में क्या मज़ा ।।

दोस्ती शायरी हिंदी मे

कहीं अंधेरा तो कहीं शाम होगी,
मेरी हर खुशी तेरे नाम होगी,
कुछ मांग कर तो देख मेरे दोस्त,
होंठों पर हंसी हथेली पर जान होगी।

Dosti Shayari

किस्मत वालों को ही मिलती है
दोस्तों के दिलों में पनाह,
यूं ही हर शख्स जन्नत का
हकदार नही होता!!

Dosti Shayari Attitude

दोस्ती के फूल हर मौसम में खिलते हैं,
दोस्ती के बादल हर मौसम में बरसते हैं,
हम Miss You कहें या ना कहें
ये सच है कि हम रोज आप सब को
दिल से याद करते हैं।

Dosti Shayari 2 Line

कहते हैं दिल की बात हर किसी को
बताई नही जाती,
पर दोस्त तो आईने होते हैं और आईने
से कोई बात छुपाई नही जाती!

मिलना बिछड़ना सब किस्मत का खेल है
कभी नफरत तो कभी मेल है,
बिक जाते हैं हर रिश्ते दुनिया में,
सिर्फ दोस्ती ही यहां Not For Sale है।

रंग न देख रूप न देख
न देख मज़हब की दीवार
दोस्ती के फूल वहीं खिलते हैं,
जहां मिलता है यारों का प्यार।

ना जाने सालों बाद कैसा समां होगा,
हम सब दोस्तों में से कौन कहां होगा,
फिर अगर मिलना होगा तो मिलेंगे ख्वाबों में,
जैसे सूखे गुलाब मिलते हैं किताबों में।

Dosti Shayari Attitude

तुझीच काळजी करतोय माझ्या मित्रा,
माझ्या स्वतःचीही काही चिंता नाही!

दोस्ती में दोस्त दोस्त का ख़ुदा होता है,
महसूस तब होता है जब वो जुदा होता है…!

दोस्ती में दोस्त दोस्त का ख़ुदा होता है,
महसूस तब होता है जब वो जुदा होता है…!

दोस्त दवा से भी अच्छे होते हैं,
क्योंकि उनकी कोई Expiry Date नहीं होती!

मैंने तो सिर्फ थोड़ा सा वक्त माँगा था,
उन्होंने तो पूरी ज़िन्दगी दे दी!

दोस्त अपना हक अदा करने लगे,
बेवफाई हमनवा करने लगे!

वक्त की यारी तो हर
कोई करता है मेरे दोस्त
मजा तो तब है जब वक्त बदल
जाये पर यार ना बदले!

बात करो रूठे यारों से,
सन्नाटों से डर जाते हैं,
प्यार अकेला जी लेता है,
दोस्त अकेले मर जाते हैं!

दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त,
दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से।

Dosti Shayari 2 Line

दोस्ती का हर लम्हा ऐसा होता है,
जो कभी तनहा नहीं रहने देता !

हर कदम पर साथ निभाओगे,
तुम सच्चे दोस्त बनकर दिखाओगे,
चाहे हो कितनी भी मुश्किलें,
तुम हर दर्द में मुस्कुराओगे।

एक ऐसा दोस्त है मेरे पास जब,
दुनियाँ ने साथ छोड़ दिया था वो मेरे साथ था!

नसीब का प्यार और गरीब,
की दोस्ती कभी धोखा नहीं देती !

दोस्तों को भूलने वालों में से हम नही,
साथ छोड़ने वालों में से हम नही,
ये दोस्ती तो हम उम्र भर निभायेंगे,
क्योंकि वादा तोड़ने वालों में से हम नही।

हमारे हर अच्छे बुरे वक्त में साथ खड़े होते हैं,
गम में हमें हंसाने की जिद पर अड़े होते हैं,
दोस्त वफादार हो तो अलग ही किस्सा होता है,
सच्चा दोस्त हमारी जिंदगी का एक हिस्सा होता है।

जो भी हूं आपकी दोस्ती की
बदौलत हूं,
वरना दोस्तों बिन मैं क्या
दौलत हूं।

एक दो नही, सब जलते है…
जब मेरे साथ मेरे यार चलते है!

दोस्त से बिछड़ कर यह
एहसास हुआ है,
बेशक कमीने थे लेकिन
रौनक उन्ही से थी।

Top Dosti Shayari in Hindi

तू मुझे भूल जायेगा
तब भी मैं तुझे याद करूंगा,
दोस्त हूं मैं तेरा खुद से पहले
तेरे लिए दुआ करूंगा।

2 अक्षर की मौत और
3 अक्षर के जीवन में,
ढाई अक्षर का दोस्त हमेशा
बाजी मार जाता है..!

कितनी छोटी सी दुनिया है मेरी,
एक मै हूँ और एक दोस्ती तेरी….!!

जीने की नई अदा दी है,
खुश रहने की उसने दुआ दी है,
ऐ खुदा मेरे दोस्तों को सलामत रखना,
जिनने अपने दिल में मुझे जगह दी है।

तुम्हारे हंसने से खुशी मुझे होती है,
तुम्हारे रोने से आंखे मेरी भी रोती हैं,
यकीन न हो तो महसूस करके देख लो,
एक दोस्त की दोस्ती ऐसी ही होती है।

हम तो प्यार के सौदागर है,
सौदा सच्चा करते हैं।
लेकिन अगर खरीददार आप जैसा दोस्त हो तो
हम मुफ्त में भी बिक जाया करते हैं।

अगर बिकी तेरी दोस्ती
तो पहला खरीददार मैं हूंगा।
तुझे खबर नही होगी तेरी कीमत की
पर सबसे अमीर मैं हूंगा।।

ना जाने कब जिंदगी की शाम आ जाए,
ना जाने कब मौत का पैगाम आ जाए,
ऐ मेरे दोस्त मुझे उस दिन का इंतजार है,
जिस दिन ये ज़िन्दगी तुम्हारे काम आ जाए।

हर कर्ज़ दोस्ती का अदा कौन करेगा,
जब हम ही ना रहेंगे तो दोस्ती कौन करेगा,
ऐ खुदा मेरे दोस्तों को सलामत रखना,
वरना मेरे जीने की दुआ कौन करेगा।।

दोस्त तो मेरे हजार पर कुछ कमीने मेरे यार
ये दिल के बहुत पास और यही सबसे खास ।

रिश्तों से बड़ी चाहत और क्या होगी,
दोस्ती से बड़ी इबादत और क्या होगी,
जिसे दोस्त मिल सके कोई आप जैसा,
उसे जिंदगी से कोई और शिकायत क्या होगी।

दोस्ती शायरी हिंदी मे

तेरी दोस्ती ने बहुत कुछ सिखा दिया,
मेरी खामोश दुनिया को जीना सिखा दिया,
कर्जदार हूं मैं उस खुदा का जिसने,
मुझे तेरे जैसे दोस्त से मिला दिया।

मांगी थी मौत तो ज़िन्दगी मिल गई,
अंधेरे में भी मुझे रौशनी मिल गई,
पूछा खुदा से नसीब में क्या है मेरे,
तो सबसे हसीन तोहफा आपकी दोस्ती मिल गई।

मै दोस्ती का फर्ज निभाना चाहता हूं,
रिश्ते की गहराई आजमाना चाहता हूं,
जो बारिश की बूंदों में मेरे आंसू पहचान ले,
एक दोस्त ऐसा बनाना चाहता हूं।।

बहुत कुछ खोया बहुत कुछ पाया,
कसम से जिंदगी ने बहुत हसाया बहुत ही रुलाया
पर शिकवा नहीं जिंदगी से हमें कोई,
क्योंकि इसी ने कुछ हसीन दोस्तों से भी मिलाया।

अंधेरे का एहसास शाम से होता है,
नशे का एहसास जाम से होता है,
यूं तो बहुत दोस्त हैं दुनिया में,
पर दोस्ती का एहसास आपके नाम से होता है।

आसमान से तोड़कर एक सितारा दिया है,
मेरी तन्हाई को एक सहारा दिया है,
मेरी किस्मत भी मुझ पर नाज़ करती होगी,
क्योंकि ऊपरवाले ने दोस्त ही इतना प्यारा दिया है।

जिंदगी गुज़र जाए पर दोस्ती कम ना हो,
याद हमें रखना चाहे पास हम ना हों,
कयामत तक चलता रहे ये प्यारा सा सफर,
दुआ करें की कभी ये रिश्ता खत्म ना हो।

दोस्ती से बड़ी कोई चाहत नही है,
दोस्ती से बड़ी कोई इबादत नही है,
जीवन में एक सच्चा दोस्त मिल जाए,
फिर हमें जिंदगी से कोई शिकायत नही है।

असली हीरे की चमक नही जाती,
अच्छी यादों की कसक नही जाती,
कुछ दोस्त होते हैं इतने खास की,
दूर होने पर भी उनकी महक नही जाती।

मुझ पर दोस्तों का प्यार,
यूँ ही उधार रहने दो,
बड़ा हसीन है ये कर्ज,
मुझे कर्जदार रहने दो।

Imran Pratapgarhi Shayari >


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *